Friday, 20 October 2017

निषाद ज्योति !!
      #रास्ट्रीय निषाद ज्योति परिषद #  के द्वारा आज दिनांक 27/08/2017 को कहलगाँव, (जिला भागलपुर , बिहार )  मे समाज से "अशिक्षा के उन्मूलन" तथा समाजिक , आर्थिक , राजनैतिक पहलुओं  पर  एक सभा का आयोजन रखा गया । उसमे देश के अलग अलग राज्य से निषाद समाज के बुद्धिजीवीयों ने भाग  लिया  । निषाद चिरंजीव कु० मंडल , निषाद मोती लाल सरकार,  से निषाद उमेश मंडल , डाॅ0 विभांशु मंडल, निषाद प्रभात सिंह, निषाद मनोज सिंह ,डाॅ0 गिरीश योगी निषाद , निषाद मुकेश मंडल , निषाद सेनप मंडल , निषाद मनोज मंडल , निषाद निरंजन मंडल ईत्यादि ने भाग लिया तथा अपने विचारों को रखा ॥
जय निषाद राज बंधुओं , आज हमारे समाज की हालत ऐसी है मानो अछुत हों । आज देखा जाय राजनिति हो या किसी पद की तो हमारे समाज की हिस्सेदारी नाम मात्र की भी नही है । आज हमारे समाज की अबादी २०% से ज्यादा होने के बावजूद भी हमे कोई पुछता नही है क्यों । क्योंकि हम जिसे मसीहा समझते है वो हमे धोका देने का कार्य करते हैं । आज ७० सालों से यही होता आ रहा है । जिसके उपर हम भरोसा करते है वही हमे धोका देने का काम करता है ।
     हमारे लोगों की जिंदगी आज बत से बत्तर होती जा रही है । उनपे कोई बात करने या उनकी स्थिती  मे कैसे सुधार हो चर्चा तक करने को तैयार नही होते ।
      बस यही चर्चा होती है कि आप अपना वोट ईनको देना या उनको देना । पर उनकी स्थिती परिस्थिति पे या  उनके उत्थान पे कोई बात नही होती ।
              आखिर कब तक ईन गरीबों को वोट बैंक की तरह ईस्तेमाल किया जाऐगा । आखिर क्यों नही ७० साल बाद भी ईनकी स्थिति परिस्थिति मे सुधार आया है ।
        मै समाज के लोगों से ये पुछना चाहता हुं क्यो न हम एक अभियान के तहत इनको बताऐं  कि ईनकी स्थिती को सुधारा जा सकता है । क्यों न हम ईनको समाज के बदलाव के मुख्यधारा से जोङें । आने वाली पीढ़ी के हाथों मे जाल कुदाल की जगह कलम पकङाऐं । जब तक हम ऐसा नही करेंगे हमारे समाज का उत्थान नही हो सकता । आओ मिलकर एक नए समाज का निर्माण करें ।
गरीबो को पढ़ा कर उनको अधिकार दिलाऐं ।
               निषाद उमेश मंडल
                 राष्ट्रीय अध्यक्ष
             निषाद ज्योति परिषद




Friday, 29 September 2017

आज २४/०९/२०१७ को रुपौली प्रखंड के रामपुर  परिहट ( भेलवा गोढ़ीहारी) मे निषाद ज्योति के संकल्प अशिक्षा उन्मूलन पे सभा करते #राष्ट्रीय_निषाद_ज्योति_परिषद# के अधिकारी निषाद मोतीलाल सरकार, विषाद  प्रभात कु़ सिंह , डाक्टर गिरीश योगी , संजय मंडल , मनोज मंडल व समस्त निषाद वंशीय लोग मोजुद हैं । सभा मे समाज के लोगो को बताया गया कि गरीबी का उन्मूलन सिर्फ शिक्षा से ही की जा सकती है । बताया गया कि पङे लिखे लोगों को हर समाज मे जगह मिलती है । इसलिये निषाद ज्योति का अभियान हर निषाद को पङाना है , के तहत हर गांव मे गुणवत्ता वाली शिक्षा का व्यवस्था किया जाएगा ।



निषाज ज्योति स्कूल , लौवालगान , आलम नगर , मधेपुरा

आज २४/०९/२०१७ रविवार लौवालगान पश्चिम , आलमनगर विधानसभा , मधेपुरा जिला मे #निषाद_ज्योति_स्कूल# का उद्घाटन किया गया । निषाद मोतीलाल सरकार , प्रभात कु़. सिंह , मनोज मंडल , गिरीश महतो , संजय मंडल आदी टीम के साथ पहुंच कर लोगों को शिक्षा से जुङने पे बल दिया ।
                निषाद उमेश मंडल का संकल्प निषाद समाज से पोलियो की तरह अशिक्षा का उन्मूलन करना अब सफल होने से कोई नही रोक सकता । अब हर गांव मे निषाद के बच्चों को भी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल पाएगी । घर मे , आंगन मे दरवाजे पे , रोड पे जहा मिले बस पढ़ना है , पढ़ाना है । पढ़ेगा निषाद बढ़ेगा निषाज ।
              निषाद ज्योति !!







आज २४/०९/२०१७ रविवार खोपङीया , पंचायत लौवालगान पुर्वी  , आलमनगर विधानसभा , मधेपुरा जिला मे #निषाद_ज्योति_स्कूल# का उद्घाटन पुर्व मुखिया नन्दलाल सिंह के द्वारा किया गया ।
        रात होने के बावजुद भी लोगों मे शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला । यहां पे मौजुद निषाद समाज के लोगों ने कहा यह पहलीबार हो रहा है जो किसी ने गरीब के बच्चों को पढ़ाने को ठाना है । मधुकर सिंह उर्फ माधो सिंह टीचर ने कहा ये एक अच्छी पहल है । गरीबी का उन्मूलन सिर्फ शिक्षा से ही की जा सकती है । मोतीलाल सरकार , प्रभात सिंह , मनोज मंडल , संजय मंडल  ईन लोगों की मेहनत से गांव गांव मे निषाद ज्योति स्कूल का उद्घाटन किया जा रहा है ।




कदवा , गोपालपुर विधानसभा , स्कूल उदघाटन ।

आज २४/०९/२०१७ रविवार कदवा , गोपालपुर  विधानसभा , भागलपुर जिला मे #निषाद_ज्योति_स्कूल# का उद्घाटन  बुजुर्ग के द्वारा किया गया  ।
        रात होने के बावजुद भी लोगों मे शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला । यहां पे मौजुद निषाद समाज के लोगों ने कहा यह पहलीबार हो रहा है जो किसी ने गरीब के बच्चों को पढ़ाने को ठाना है । मधुकर सिंह उर्फ माधो सिंह टीचर ने कहा ये एक अच्छी पहल है । गरीबी का उन्मूलन सिर्फ शिक्षा से ही की जा सकती है । मोतीलाल सरकार , प्रभात सिंह , मनोज मंडल , संजय मंडल  ईन लोगों की मेहनत से गांव गांव मे निषाद ज्योति स्कूल का उद्घाटन किया जा रहा है ।


Sunday, 17 September 2017










आज #राष्ट्रीय_निषाद_ज्योति_परिषद# के द्वारा  बाबुपुर पंचायत मे स्कूल के उदघाटन के बाद अब बाखरपुर मे सभा को संबोधित करते निषाद ज्योति परिषद के अधिकारी निषाद मोतीलाल सरकार (राष्ट्रीय  सचिव), प्रभात कु. सिंह (राष्ट्रिय सचिव) , मनोज मंडल , गिरीश योगी , राजकुमार मंडल , राजहंस मंडल , व गांव के बंधुओं ।